रायबरेली: बाइक सवार युवकों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई है , जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रायबरेली प्रतापगढ़ राजमार्ग पर गुरुवार की रात हुआ है। प्रतापगढ़ जनपद के …

रायबरेली। बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई है , जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रायबरेली प्रतापगढ़ राजमार्ग पर गुरुवार की रात हुआ है।

प्रतापगढ़ जनपद के भटनी कस्बा निवासी दो युवक प्रमोद यादव (32 वर्ष) अपने साथी अमित यादव के साथ रायबरेली बाइक से आया था। रायबरेली से गुरुवार की देर रात वापस प्रतापगढ़ जा रहा था कि रास्ते में सूची चौराहा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनो युवक सड़क पर इधर उधर बिखर गए।

आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्रमोद यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। उधर हादसे के बाद कार चालक मय वाहन के मौके से भाग गया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: गंगा में मूर्ति विसर्जन से रोकने पर होमगार्ड को डुबोने की कोशिश

संबंधित समाचार