बहराइच: घर में दुबक कर बैठा था अजगर, वन कर्मियों ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के कैसरगंज रेंज के फखरपुर क़स्बा निवासी एक ग्रामीण के घर में शुक्रवार को अजगर पहुंचा।अजगर घर में ही दुबक गया। अजगर को देख परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर वन कर्मी मौके पर पहुँचे। अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है। बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज के फखरपुर …

बहराइच। जिले के कैसरगंज रेंज के फखरपुर क़स्बा निवासी एक ग्रामीण के घर में शुक्रवार को अजगर पहुंचा।अजगर घर में ही दुबक गया। अजगर को देख परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर वन कर्मी मौके पर पहुँचे। अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।

बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज के फखरपुर क़स्बा के लोग अपने घरों में बारिश के बीच बैठे थे। तभी क़स्बा के कहांरन मोहल्ला निवासी पिंटू के घर से अजीब आवाज आने लगी। लोगों ने घर में देखा तो अजगर दिखा। इस पर वन कर्मियों को सूचना दी गई। कैसरगंज के वन अधिकारी बीके यादव बीके यादव ने वन दरोगा सलीम व बीट प्रभारी फखरपुर जुबेर अहमद खान मौके पर भेजा।

मौके पर पहुंचकर वन दरोगा सलीम अहमद फखरपुर व वीट प्रभारी जुबेर अहमद खान ने मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा, इसके बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया। बीट प्रभारी जुबेर अहमद ने बताया कि अजगर लगभग पांच फ़ीट लंबा है। वजन लगभग 25 किलो है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बाढ़ के पानी में डूबकर बुजुर्ग की मौत, बैराजों से बजा सायरन, बाढ़ को लेकर किया अलर्ट

संबंधित समाचार