एचआई अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने दिया इस्तीफा, निंगोमबाम नए मुखिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) के कार्यकारी बोर्ड ने शुक्रवार को बैठक रखी और मणिपुर के ज्ञानेंद्र निंगोमबाम को अपना नया अध्यक्ष चुना है। यह तब हुआ जब मुश्ताक अहमद ने सात जुलाई को अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। बोर्ड की बैठक में मुश्ताक का इस्तीफा मंजूर कर …

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) के कार्यकारी बोर्ड ने शुक्रवार को बैठक रखी और मणिपुर के ज्ञानेंद्र निंगोमबाम को अपना नया अध्यक्ष चुना है। यह तब हुआ जब मुश्ताक अहमद ने सात जुलाई को अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। बोर्ड की बैठक में मुश्ताक का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। एचआई के कार्यकारी बोर्ड ने अपने संविधान के नियम कानून को मानते हुए उपाध्यक्ष निंगोमबान को नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

2018 में अध्यक्ष पद संभालने से पहले मुश्ताक एचआई के महासचिव थे। कार्यकारी बोर्ड ने मुश्ताक को धन्यवाद दिया है।

निंगोमबाम कई वर्षो से मणिपुर हॉकी से जुड़े हैं और वहां की प्रतिभा को तराशने में उनकी अहम भूमिका रही है। साथ ही उन्होंने वहां जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए काफी काम किया है। वह 2009 से 2014 तक मणिपुर हॉकी के मुख्य कायकारी अधिकारी रहे और 2014 से 2018 तक अध्यक्ष भी रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव