इटावा: दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से टकरा कर रोडवेज बस गड्ढे में घुसी, दो यात्री घायल
जसवंत नगर, इटावा। शुक्रवार तड़के कानपुर से आगरा जा रही रोडवेज बस हाईवे पर एक दुर्घटनाग्रस्त बैटरियों से लदी टाटा पिकअप गाड़ी से टकरा गई और गड्ढे में जा घुसी, जिससे बस के आगे के शीशे टूट गए, फ्रंट हिस्से, चेसिस भी क्षति ग्रस्त हो गए। बस में सवार दो सवारियां घायल हुई है। घटना …
जसवंत नगर, इटावा। शुक्रवार तड़के कानपुर से आगरा जा रही रोडवेज बस हाईवे पर एक दुर्घटनाग्रस्त बैटरियों से लदी टाटा पिकअप गाड़ी से टकरा गई और गड्ढे में जा घुसी, जिससे बस के आगे के शीशे टूट गए, फ्रंट हिस्से, चेसिस भी क्षति ग्रस्त हो गए। बस में सवार दो सवारियां घायल हुई है। घटना जसवंतनगर कस्बा की पश्चिमी सीमा पर हाईवे के ओवरब्रिज से उतरते ही तुलसीराम कोल्ड स्टोरेज के करीब घटित हुई। बस में 22 सवारियां थी।
बताया गया है कि टाटा पिकअप नंबर यू पी 35, ए टी 3599के साथ दुर्घटना सुबह 5 बजे घटी। कानपुर से लादकर 40 बैटरीया ला रहे पिक अप के ड्राइवर छोटे लाल निवासी कानपुर को झपकी आगायी और दुर्घटनाग्रस्त होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। ड्राइवर घायल हो गया था। थोड़ी ही देर बाद करीब सवा पांच बजे कानपुर से आ रही रोडवेज बस संख्या यूपी, 85 ए .डी ,0495 का चालक रोहित कुमार पलटी हुई पिकअप वैन को तेज रफ्तार में देख नहीं सका ।पिक अप से टकराते हुए अनियंत्रित स्थित में बस बगल के गड्ढे में घुस गई।
बस में सवार 22 सवारियों में हाय तौबा मच गई। मगर केवल 2 सवारियों को ही चोटे आई । इनमें अब्बास अली (32 वर्ष) पुत्र हसन अब्बास निवासी लखनऊ तथा रोहित सिंह (45 वर्ष) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी फिरोजाबाद के चोटे आई । इन दोनों घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां से उनकी मरहम पट्टी करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : रोडवेज बस पर टूटकर गिरा बिजली का तार, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
