मुरादाबाद : ‘सबको साथ लेकर चलना भाजपा सरकारों का लक्ष्य’
मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व सांसद राज्यसभा जफर इस्लाम ने कहा कि सबको साथ लेकर चलना है। यही भाजपा का लक्ष्य है। केंद्र और प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार, भय, भूख मुक्त समाज की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं। वह कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बात कर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व सांसद राज्यसभा जफर इस्लाम ने कहा कि सबको साथ लेकर चलना है। यही भाजपा का लक्ष्य है। केंद्र और प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार, भय, भूख मुक्त समाज की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं।
वह कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद और यहां के नागरिकों के लिए वह काम कर रहे हैं। मुझको यहां पर विकास कार्य को रफ्तार दिलाने के लिए भेजा गया है। सबको लेकर साथ में चलना ही लक्ष्य है। उन्होंने निर्यातकों, उद्यमियों की समस्याओं का प्रभावी निदान कराना उनकी और सरकार की प्राथमिकता है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करना है। हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इस दौरान जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:- अमेरिका में फिर भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम, साड़ी पहनने पर 14 हिंदू महिलाओं पर हमला
