Video: उबला अंडा छीलने की निंजा टेक्निक देख पब्लिक बोली- Its Eggcellent !
Viral Video: अंडा सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। कई लोग रोजाना अंडे खाते भी होंगे। कुछ लोगों को उबले अंडों को छीलने में काफी दिक्कत आती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो शायद इस परेशानी के दूर होने का वक्त आ गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक …
Viral Video: अंडा सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। कई लोग रोजाना अंडे खाते भी होंगे। कुछ लोगों को उबले अंडों को छीलने में काफी दिक्कत आती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो शायद इस परेशानी के दूर होने का वक्त आ गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने उबले अंडों को छीलने की ऐसी निंजा टेक्निक बताई है कि नेटिजन्स उसकी तारीफ में जमकर कसीदे पढ़ रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में आप सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैक्स क्लाइमेंको को देख रहे हैं, जो उबले अंडों को आसानी से छीलने की टेक्नीक बता रहे हैं। क्लिप में क्लाइमेंको जिस तरह से अंडों को छीलते हुए नजर आते हैं, वो बड़ा ही जोरदार है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंडा उबालने के बाद वे उसके दोनों छोरों पर होल कर लेते हैं। इसके बाद फूंक मारकर पूरा का पूरा अंडा छिलके से बाहर निकाल लेते हैं। कुछ लोगों को ये टेक्निक पसंद नहीं आई, तो कुछ लोगों का कहना है कि वे इसे ट्राय करना चाहेंगे।
Video: उबला अंडा छीलने की निंजा टेक्नीक देख पब्लिक बोली- Its Eggcellent !#Eggcellent #ViralVideo pic.twitter.com/7QD38RwFZ0
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 7, 2022
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, बीआरबी ने आज रात अंडों को केवल इसलिए उबाला है, ताकि आप उसके छीलने की टेक्नीक देख पाएं। दो दिन पहले अपलोड हुआ ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक 14 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, ढेरों लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, मैं रोज अंडे खाता हूं. मैं इस टेक्नीक को जरूर ट्राय करूंगा. वहीं, दूसरे यूजर ने क्लाइमेंको की टेक्नीक पर सवाल उठाते हुए कहा, ऐसे तो आप दोस्तों व परिवार वालों को थूक लगा अंडा परोसोगे. एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए इसे Eggcellent बताया है. बता दें कि ज्यादातर यूजर्स को ये टेक्नीक काफी पसंद आई है.
ये भी पढ़ें : नौकरी के लिए अजब-गजब शर्त! कहीं चाहिए पतली कमर, कहीं Toilet की भी इजाजत नहीं
