71 साल के हुए ‘लिटिल मास्टर’, हर्षवर्धन ने दी जन्मदिन की बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर को उनके जन्मदिन पर शुक्रवार को हार्दिक बधाई दी। गावस्कर आज 71 साल के हो गए। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व महान बल्लेबाज पद्मभूषित श्री #SunilGavaskar जी को जन्मदिन की …

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर को उनके जन्मदिन पर शुक्रवार को हार्दिक बधाई दी। गावस्कर आज 71 साल के हो गए।

डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट किया,“भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज पद्मभूषित सुनील गावस्कर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और सुखद जीवन की मंगलकामना करता हूं।” उन्होंने कहा कि ‘लिटिल मास्टर’ के नाम से सुप्रसिद्ध गावस्कर का नाम क्रिकेट जगत के सबसे सफल ओपनर की सूची में आता है।

 

 

संबंधित समाचार