कानपुर: न्यायिक कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर किया कार्य बहिष्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कचहरी में वकील और मुवक्किल विवाद में कार्यालय कर्मचारी पर कार्रवाई से नाराज न्यायिक कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। नई बिल्डिंग के बरामदे में न्यायिक कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर हंगामा व नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। करीब ढाई घंटे चले हंगामे के बाद जिला …

कानपुर, अमृत विचार। कचहरी में वकील और मुवक्किल विवाद में कार्यालय कर्मचारी पर कार्रवाई से नाराज न्यायिक कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। नई बिल्डिंग के बरामदे में न्यायिक कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर हंगामा व नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। करीब ढाई घंटे चले हंगामे के बाद जिला जज संदीप जैन के हस्तक्षेप और मांगे मानने के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त हुई।

दीवानी न्यायालय परिसर के चतुर्थ तल पर गुरुवार को वकील का मुवक्किल से विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों कोर्ट कार्यालय के अंदर पहुंच गए। धक्का मुक्की और मारपीट में वहां रखे कम्प्यूटर और प्रिंटर टूट गए। कार्यालय के कर्मचारियों ने इसकी रिपोर्ट अपने अधिकारियों को दी। वहीं कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि जब इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट जिला जज को दी तो वह निरीक्षण करने पहुंचे। कार्यालय की अव्यवस्था देखकर उन्होंने कर्मचारियों को ही सस्पेंड करने की बात कही। इसके बाद कर्मचारी उग्र हो गए और कार्य बहिष्कार कर दिया।

वादी हुए परेशान
अचानक कोर्ट में कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार करने पर कचहरी पहुंचे वादियों को खासी परेशानी हुई। कई की तारीख होने से वह काफी देर तक इस धरने के खत्क होने का इंतजार करत रहे। अधिवक्ता नीरज शर्मा ने बताया कि कोर्ट कर्मचारियों के काम बंद करने से दूर दूर से आने वाले लोग निराश होकर वापस चले गए।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अभिकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार