अयोध्या: जलभराव को लेकर सड़कों पर उतरे नागरिक सांसद और विधायक के खिलाफ हुई नारेबाजी
अयोध्या। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव होने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की समस्या से निजात न मिलने पर जनौरा क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और सांसद व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार …
अयोध्या। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव होने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की समस्या से निजात न मिलने पर जनौरा क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और सांसद व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश होने के कारण सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। कई बार इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जनौरा के रहने वाले सूरज यादव ने बताया कि जलभराव की समस्या कई सालों से बरकरार है। कई बार अधिकारियों से समस्या को लेकर अवगत कराया जा चुका है लेकिन आज तक जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल सका है। उन्होंने बताया कि नाला खुदवाए जाने के कारण पूरा पानी सड़कों पर आ गया है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना कर पड़ रहा है। उन्होंने कहना है कि जलभराव के कारण सड़कों पर गढ्ढे नजर नहीं आते जिसके कारण आने वाले राहगीर चोटिल भी हो जाते हैं। वहीं गुड्डू प्रजापित, विजय यादच, सतीश यादव सहित अन्य लोगों का कहना है कि सड़कों पर भरे गंदे पानी के कारण बच्चों में संक्रमण रोगों का खतरा बना है। उनका कहना है कि जलभराव की इस समस्या को लेकर सांसद, विधायक से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन आज तक जलभराव की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल सकी है। प्रदर्शन करने वालों में शांति, गुड्डू, उर्मिला, हरिराम प्रजापति, सतीश यादव, दुर्गेश मौर्य सहित कई लोग शामिल रहे।
