सुल्तानपुर: दबंगो ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। विजयादशमी का मेला देखकर लौट रहे लोगों पर रास्ते में घात लगाकर बैठे सरहंगों ने प्राणघातक हमला कर दिया। हल्ला गुहार पर बचाने के लिए दौड़ी पीड़ित की बहू व घर के दो अन्य लोगों को भी बुरी तरह से पीटा गया। बेहोशी की हालत में महिला समेत अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती …

सुल्तानपुर। विजयादशमी का मेला देखकर लौट रहे लोगों पर रास्ते में घात लगाकर बैठे सरहंगों ने प्राणघातक हमला कर दिया। हल्ला गुहार पर बचाने के लिए दौड़ी पीड़ित की बहू व घर के दो अन्य लोगों को भी बुरी तरह से पीटा गया। बेहोशी की हालत में महिला समेत अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा निवासी श्रीराम मौर्य परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ विजयादशमी का मेला देखकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि घर के नजदीक रेलवे अंडरपास के नीचे घात लगाकर बैठे गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार व लोहे की सरिया से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए पीड़ित घर की तरफ भागे और घर में घुस गए। वहां भी घर में घुसकर वह लोग मारने लगे। पीड़ित की बहू लक्ष्मी बचाने के लिए दौड़ी तो उसके ऊपर भी हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके अलावा पीड़ित के दो भतीजे भी बचाने के लिए दौड़े तो उन्हें भी मारे पीटे। गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान काफी देर बाद महिला को होश आया। पीड़ित श्रीराम मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने राजेश मौर्य उर्फ पप्पू, पवन मौर्य, रामदौड मौर्य, राम भवन मौर्य व सुनील मौर्या के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार