आरोप : मनमानी कीमत पर मछलियां खरीदता है ठेकेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, चित्रकूट। मऊ तहसील अंतर्गत बरियारी कलां के बाशिंदे शुक्रवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इन लोगों ने यहां विरोध प्रदर्शन कर ठेकेदार पर शोषण का आरोप लगाया। उप जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला को ज्ञापन देकर बताया कि ठेकेदार द्वारा मछली खरीदने में मनमाना दाम दिया जाता है, जिससे उनका नुकसान होता है। बरियारी कलां …

अमृत विचार, चित्रकूट। मऊ तहसील अंतर्गत बरियारी कलां के बाशिंदे शुक्रवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इन लोगों ने यहां विरोध प्रदर्शन कर ठेकेदार पर शोषण का आरोप लगाया। उप जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला को ज्ञापन देकर बताया कि ठेकेदार द्वारा मछली खरीदने में मनमाना दाम दिया जाता है, जिससे उनका नुकसान होता है।

बरियारी कलां के मंगलदास, सूरज, शोभालाल, शिवमूरत, इंद्रेश कुमार, मुकेश कुमार, गंगाधर, विजय, केदार, भोंदल, रामसमुंदर, चंदिका, गुलाब, सियाराम, मनुखलाल, रामलोचन, रज्जन, रामसरोज, शिवा, ललुआ, सियाराम, छोटई, चुनकाई, मंगलदास आदि लगभग ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया।

बताया कि वे लोग यमुना में मछलियों का शिकार कर आजीविका चलाते हैं। इसका हर साल पट्टा होता है। बताया कि वर्तमान ठेकेदार मनचाहे दाम देकर मछलियां खरीदता है और मना करने पर झगड़े पर आमादा हो जाता है। इन लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर ठेकेदार को इस बार पट्टा न दिए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:- झांसी: अटल एकता पार्क में हर दिन सजेगा बुंदेली सांस्कृतिक मंच

संबंधित समाचार