यूपी के कई जिलों में भारी बार‍िश की संभावना, मौसम व‍िभाग ने जारी की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में मौसम करवट ले सकता है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते सूबे में गुलाबी ठंड ने दस्‍तक दे दी है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड बढ़ेगी और इसी के साथ कोहरा …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में मौसम करवट ले सकता है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते सूबे में गुलाबी ठंड ने दस्‍तक दे दी है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड बढ़ेगी और इसी के साथ कोहरा पड़ना भी शुरू हो जाएगा। इस बीच भारी बारिश की आशंका को देखते हुए गोंडा और इटावा में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

बारिश से यूपी में 10 लोगों की मौत, फसलें बर्बाद
यूपी के कई जिलों में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से खरीफ की फसलें खराब हुईं वहीं दूसरी तरफ आकाशीय बिजली और दीवार गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की जान चली गई।

सीएम ने दिया बारिश से नुकसान की भरपाई का आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले कई दिनों से राज्य के विभिन्न अंचलों में हो रही भारी बारिश से प्रभावित किसानों व अन्य नागरिकों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करवाएं और राहत कार्यों पर नजर रखें। जनहानि और पशुहानि के मामलों में पीड़ितों को अविलम्ब अनुमन्य सहायता राशि प्रदान की जाए।

यह भी पढ़ें:-बरेली: बारावफात की तैयारियों की खुली पोल, बारिश से व्यवस्थाएं पानी-पानी

संबंधित समाचार