नाइजीरिया में बाढ़ से 24 लोगों की मौत, 18 हजार से अधिक घर हुए तबाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लागोस। नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कात्सिना में मई से शुरु हुए बारिश के मौसम में आई बाढ़ में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई तथा 18,000 से अधिक अन्य लोग बेघर हो गए। एक राहत एजेंसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख उमर मुहम्मद ने …

लागोस। नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कात्सिना में मई से शुरु हुए बारिश के मौसम में आई बाढ़ में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई तथा 18,000 से अधिक अन्य लोग बेघर हो गए। एक राहत एजेंसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख उमर मुहम्मद ने शुक्रवार को कात्सिना शहर में एक प्रेस बीफ्रिंग में कहा कि बाढ़ से करीब 16,625 मकान नष्ट हो गए है जिससे कात्सिना के 34 स्थानीय सरकारी क्षेत्र प्रभावित हुए है। उन्होंने कहा कि 1,620 एकड़ खेतों में बाढ़ का पानी भरा गया है और राज्य सरकार प्रभावित निवासियों को जल्द सहायता उपलब्ध करायेगी।

आयरलैंड में पेट्रोल पम्प पर हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत
आयरलैंड के को डोनेगल में एक पेट्रोल पम्प पर हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गयी। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्टो में दी गयी है। स्थानीय मीडिया ने आयरलैंड पुलिस के हवाले से कहा है कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे आयरलैंड के उत्तरपश्चिमी सिरे के पास एक क्षेत्र में क्रिस्लो के बाहरी इलाके में एपलग्रीन पेट्रोल पम्प पर हुआ। इसमें तीस लोग घायल हो सकते है। रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट से दो मंजिला फ्लैट की छत ढह गई।

ये भी पढ़ें : Iran: किशोरी की मां का दावा, छत से गिरने से नहीं बल्कि सिर पर वार करने से हुई बेटी की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव