Deepawali 2022: कानपुर में इस बार दीपावली पर सोना-चांदी पड़ेगा महंगा, यहां जानिए नई कीमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली और सहालग से पहले सराफा बाजार में सोने चांदी के दामों में उछाल से आम लोगों को परेशान कर सकते हैं। चार दिन में चांदी चार हजार तो सोने में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। त्योहारी सीजन के दौरान बढ़े दामों से इस बार दीपावली महंगी पड़ेगी। अक्टूबर महीना …

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली और सहालग से पहले सराफा बाजार में सोने चांदी के दामों में उछाल से आम लोगों को परेशान कर सकते हैं। चार दिन में चांदी चार हजार तो सोने में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। त्योहारी सीजन के दौरान बढ़े दामों से इस बार दीपावली महंगी पड़ेगी।

अक्टूबर महीना त्योहारी सीजन के लिए काफी खास रहता है। दुर्गापूजा, दशहरा और दीपावली पर्व में सोने चांदी के सिक्के व भगवान की मूर्ति आदि की बिक्री काफी होती है। अगले महीने नवंबर से शादियों का सीजन भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सोने चांदी के अभूषणों की भी खूब खरीदारी होती है।

त्योहारों से पहले जारी सोने चांदी के रेट्स ने आम लोगों को भी आर्थिक परेशानी में डाल दिया है। सराफा एसोसिएशन के अनुसार कानपुर में एक सप्ताह पूर्व को सोना 51700 प्रति दस ग्राम था, जिसकी कीमत अब 52700 हो गई है। वहीं चांदी 57000 रुपये प्रति किलो थी, जोकि अब 61000 हो गई है।

चार दिन में सोना चांदी की कीमतों में काफी उछाल आया है। दीपावली पर सोने चांदी के सिक्के आदि की खरीदारी होती है। महंगाई का असर बाजार पर पड़ सकता है…पंडित आशू शर्मा, अध्यक्ष, कानपुर महानगर बुलियन एंड सराफा एसोसिएशन।

यह भी पढ़ें:-किसानों की हुई मौैज, दीपावली से पहले खातों में आएगी 1800 करोड़ की राशि, CM ने किया ऐलान

संबंधित समाचार