मुरादाबाद : सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर पुलिस करेगी सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद करने वाले अब सामाजिक सम्मान के हकदार होंगे। जिले के आला पुलिस अफसर ऐसे नेक लोगों को सार्वजनिक रूप से न सिर्फ सम्मानित करेंगे, बल्कि पांच हजार रुपए का नगद इनाम देकर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे। बरेली जोन के एडीजी राजकुमार ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद करने वाले अब सामाजिक सम्मान के हकदार होंगे। जिले के आला पुलिस अफसर ऐसे नेक लोगों को सार्वजनिक रूप से न सिर्फ सम्मानित करेंगे, बल्कि पांच हजार रुपए का नगद इनाम देकर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे। बरेली जोन के एडीजी राजकुमार ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को पूरे जोन में अमल में लाने का आदेश से दिया है।

बरेली जोन के एडीजी राजकुमार ने बताया कि सड़क व राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने चलाई गुड सेमेरिटन योजना लागू की है। इसके तहत उन लोगों को चिन्हित कर पुरूस्कृत करने की योजना है, यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशों के तहत सड़क हादसे में घायल अथवा मृत लोगों की मदद करते हैं। किसी व्यक्ति द्वारा मोटर व्हीकल से घटित सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की त्वरित सहायता करते हुए गोल्डन ऑवर (एक घंटा) के भीतर अस्पताल/ट्रामा सेंटर पहुँचाकर चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने वालों को योजना के तहत पुरष्कृत किया जाएगा।

ऐसे मामले में पुरस्कार अथवा सम्मान राशि देने से पहले पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि अस्पताल प्रशासन ने सड़क हादसे में मौत की पुष्टि की है अथवा नहीं। अस्पताल प्रशासन की संस्तुति के बाद ही गुड सेमेरिटन को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त आशय से संबंधित आदेश एडीजी ने जोन के सभी एसएसपी व एसपी को जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : माननीयों ने सड़क-प्याऊ और लाइट लगवाने को खोला खजाना

संबंधित समाचार