अयोध्या: निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू, मांगा गया कार्मिकों का ब्यौरा
अयोध्या। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सभी विभागों से 20 अक्टूबर तक कार्मिकों का ब्यौरा मांगा गया है। कार्मिकों का विवरण 15 नवम्बर तक फीड किया जाना है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। स्थानीय निकाय …
अयोध्या। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सभी विभागों से 20 अक्टूबर तक कार्मिकों का ब्यौरा मांगा गया है। कार्मिकों का विवरण 15 नवम्बर तक फीड किया जाना है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी एडीएम सिटी सलिल पटेल के मुताबिक नगरीय निकाय सामान्य 2022 में मतदान और मतगणना कार्मिकों के लिए सभी विभागों के कर्मचारियों का विवरण 15 नवंबर तक फीड कराये जाने का निर्देश दिया गया है। सभी विभागाध्यक्षों को कर्मचारियों की सूचना प्रपत्र एक में भर कर भरकर 20 अक्टूबर तक प्रभारी अधिकारी कार्मिक के पास जमा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी मतदान, मतगणना कार्मिक व नियुक्ति एवं प्रशिक्षण बनाया गया है।
जिला विकास अधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा समस्त मतदान स्थलों के लिए मतदान टोली का गठन, नियुक्ति आदेश, मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति एवं आदेशों का वितरण व समस्त मतदान कार्मिकों को फोटोयुक्त पहचान पत्र आदि की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
20 अक्टूबर तक से चलेगा सत्यापन कार्य
निकाय चुनाव को लेकर 20 अक्तूबर तक मतदान केन्द्र, पोलिंग बूथ पर नियुक्त बूथ लेबल आफिसर द्वारा वार्डवार स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन और अपने से संबंधित पोलिंग बूथ के सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन कर नाम वृद्धि, शुद्धि या नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कार्यवाही की जाएगी। 20 अक्तूबर तक वोटर लिस्ट के इस पुनरीक्षण का काम पूरा हो जाने के बाद दावे और आपत्तियां मांगे जाएंगे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: नगर निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की बड़ी तैयारी
