हरदोई: वसूली करने पहुंची विजीलेंस की फर्ज़ी टीम बनाई गई बंधक
अमृत विचार, हरदोई। बिजली की फर्ज़ी विजीलेंस टीम शहर में घूम-घूम कर लोगों को धमकाते हुए उनसे वसूली कर रही है। इसका पता तब हुआ जब शहर के पड़ोसी अब्दुल पुरवा इलाके में वहां के लोगों ने फर्ज़ी टीम को पकड़ कर बंधक बना लिया। हालांकि बाद में वहां पहुंचे बिजली महकमें के ज़िम्मेदार सीप-साप …
अमृत विचार, हरदोई। बिजली की फर्ज़ी विजीलेंस टीम शहर में घूम-घूम कर लोगों को धमकाते हुए उनसे वसूली कर रही है। इसका पता तब हुआ जब शहर के पड़ोसी अब्दुल पुरवा इलाके में वहां के लोगों ने फर्ज़ी टीम को पकड़ कर बंधक बना लिया। हालांकि बाद में वहां पहुंचे बिजली महकमें के ज़िम्मेदार सीप-साप करते हुए पकड़े गए लोगों को छुड़ा ले गए।
बताया गया है कि शुक्रवार को कुछ लोग पिहानी रोड पर अब्दुल पुरवा पहुंचें। उन्होंने अपने को विजीलेंस टीम बताते हुए लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। जिन लोगों का कनेक्शन था, उन्हें भी धमकाया। किसी से पांच सौ रुपए वसूल,तो किसी से हज़ार रुपए, शक तब हुआ जब विजीलेंस टीम बताते हुए घर-घर चेकिंग कर रहे लोगों ने सौ,दो सौ रुपए भी थाम लिए। इस बारे में समाजसेवी इलियास सिद्दीकी ने इस बारे में महकमें के ज़िम्मेदारों को फोन पर सारी बात बताई।
इसका पता होते ही वहां के लोगों ने टीम में शामिल लोगों को पकड़ कर वहीं बंधक बना लिया। इसके बाद वहां पहुंचें एसडीओ सदर आशीष श्रीवास्तव ने लोगों से बातचीत की, पकड़ में आए लोगों ने पहले अपने को विजीलेंस टीम का बताया, फिर चरौली पावर हाउस का कर्मी और फिर प्राइवेट कर्मी होना बताया। एसडीओ सदर सब कुछ समझ गए।
उन्होंने समझा कि अगर अभी पकड़ें गए लोगों को छुड़ाया नहीं गया,तो और बवाल हो सकता है। उन्होंने किसी तरह सीप-साप करते हुए लोगों की भीड़ से घिरे हुए लोगों को छुड़ा ले गए। इस बारे में महकमें का कोई भी ज़िम्मेदार कुछ बोलने से बच रहा है।
यह भी पढ़ें… हरदोई: सांसद ने किया एजेंडा बैठक में प्रतिभाग बोले- और तेज होगी विकास की रफ्तार
