चित्रकूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित दौरा हुआ निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। वाल्मीकि आश्रम पर सीएम योगी आदित्यनाथ का लालापुर का दौरा निरस्त हो गया है। माना जा रहा है कि यह आननफानन में तैयारियों के पूरी न होने और प्रशासन स्तर की रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। शनिवार को सुबह से ही प्रशासन में सीएम के संभावित दौरे को लेकर सरगर्मियां …

चित्रकूट, अमृत विचार। वाल्मीकि आश्रम पर सीएम योगी आदित्यनाथ का लालापुर का दौरा निरस्त हो गया है। माना जा रहा है कि यह आननफानन में तैयारियों के पूरी न होने और प्रशासन स्तर की रिपोर्ट के आधार पर किया गया है।

शनिवार को सुबह से ही प्रशासन में सीएम के संभावित दौरे को लेकर सरगर्मियां शुरू थीं। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नौ अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। डीएम ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, असावर माता मंदिर के साथ वाल्मीकि मंदिर में तैयारियां देखीं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं कि कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदु सुधाकरण, प्रभागीय वनाधिकारी आरके दीक्षित, उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एसके शुक्ला, खंड विकास अधिकारी मानिकपुर धनंजय सिंह आदि अधिकारी तथा वाल्मीकि आश्रम के महंत भरत दास, ग्राम प्रधान बगरेही केदारनाथ यादव आदि मौजूद रहे। हालांकि शाम होते होते इस दौरे के निरस्त होने को लेकर पुष्टि कर दी गई।

लालापुर में वाल्मीकि जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में अब पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। गौरतलब है कि लालापुर में वाल्मीकि आश्रम के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष रुचि है और उनकी प्राथमिकताओं में यह है। दो साल पहले भी वह यहां आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें-संवैधानिक कर्तव्यों से भाग रहे हैं अरविंद केजरीवाल: विनय कुमार सक्सेना

संबंधित समाचार