आत्महत्या : मां की डांट से नाराज युवक ने लगाया फंदा
अमृत विचार, बांदा। घर से तकरीबन पांच किलोमीटर दूर एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने युवक के शव को देखा और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र नरैनी के शिवपुर (पनगरा) गांव निवासी दीपू (20) शुक्रवार की शाम बाइक …
अमृत विचार, बांदा। घर से तकरीबन पांच किलोमीटर दूर एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने युवक के शव को देखा और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र नरैनी के शिवपुर (पनगरा) गांव निवासी दीपू (20) शुक्रवार की शाम बाइक लेकर बिना बताए घर से चला गया था। देर रात वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चला। शनिवार की सुबह रिसौरा गांव के समीप उसका शव पेड़ पर लटकता ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की बाइक और शराब की बोतल बरामद की है।
पुलिस की मानें तो युवक ने नायलोन की रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या की है। मृतक के पिता पप्पू ने बताया कि शुक्रवार शाम किसी बात पर मां से कहासुनी हो गई थी, इससे नाराज होकर वह अपनी मोटरसाइकिल से चला गया था। इसके जाने की जानकारी मिलने पर इसके पीछे गांव के लड़कों को भेजकर लाने के लिए भेजा था। देर रात में वापस लौट कर आये लड़को ने बताया कि दीपू के पीछे वह नरैनी गए थे, वहां मृतक द्वारा नायलोन की नई रस्सी खरीदी गई है। शराब ठेका में जाने की भी सूचना मिली।
लड़कों ने बताया कि बाद में वह बाँदा मार्ग पर जाने की जानकारी होने पर गिरवां तक बाइक से गए। लेकिन दीपू कहीं नहीं मिला। पिता ने बताया कि उसका बेटा बाइक से बालू की बोरिया बेचकर घर का खर्च चलाता था। चार दिन पहले इसकी शादी के लिए रिश्ता भी तय किया था। मृतक के एक छोटा भाई है। अचानक हुई इस घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि शादी तय होने से वह खुश नहीं था। इसी बात को लेकर मां से विवाद हो गया था
यह भी पढ़ें:- हमीरपुर: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
