शाहजहांपुर: राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए टीम तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जनपद कानपुर में 21 और 22 अक्टूबर को राज्यस्तरीय जूनियर तीरंदारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनपद के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। कानपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल मैच कराया गया। ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ऑटो लिफ्टर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जनपद कानपुर में 21 और 22 अक्टूबर को राज्यस्तरीय जूनियर तीरंदारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनपद के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। कानपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल मैच कराया गया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ऑटो लिफ्टर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की एक बाइक बरामद

जिला तीरंदाजी संघ की ओर से शनिवार को जॉन नेव सेकेंडरी स्कूल के मैदान में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के बीच ट्रायल कराया गया, जिसमें खिलाडिय़ों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संघ के सचिव मृदुल कुमार गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ी चयनित किए गए हैं, जो कानपुर में प्रतिभाग करेंगी।

कोच गजेंद्र पांडे की निगरानी में शनिवार को मुकेश यादव, जितेंद्र सिंह, ममता यादव, वर्षा कश्यप, पंकज, मोहम्मद सादन, सार्थक, अथर्व, अक्षय देव वर्मा, अभय सिंह, अरनव, अमनेंद्र, वोधिका, आकांक्षा, प्रतिक्षा पांडे आदि खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

संघ के अध्यक्ष व सीडीओ एसबी सिंह ने खिलाड़ियों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही मीडिया सचिव अंकित गुप्ता ने प्रतिभागियों के विजय की कामना की। इस दौरान कोषाध्यक्ष चिवनाथ पाल आदि संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: तीसरे दिन लगातार बारिश से हर तरफ पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

संबंधित समाचार