बरेली: एडीजी बोले- घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगा गुड सेमेरिटन पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सड़क हादसों में घायल को यदि कोई अस्पताल पहुंचाता है तो उसे गुड सेमेरिटन पुरस्कार दिया जाएगा। एडीजी ने जोन के कप्तानों को पत्र भेजकर इसके निर्देश दिए हैं। इसके चलते कई लोगों की जान बच सकती है। एडीजी राज कुमार ने बताया कि सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गुड …

बरेली, अमृत विचार। सड़क हादसों में घायल को यदि कोई अस्पताल पहुंचाता है तो उसे गुड सेमेरिटन पुरस्कार दिया जाएगा। एडीजी ने जोन के कप्तानों को पत्र भेजकर इसके निर्देश दिए हैं। इसके चलते कई लोगों की जान बच सकती है। एडीजी राज कुमार ने बताया कि सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गुड सेमेरिटन चुना जा रहा है। इसके तहत यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश ने जो निर्देश जारी किए हैं उन्हें जोन में प्रभावी रूप से लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें – बरेली: नहर में मिला युवक का शव, मृतक के बड़े भाई ने पिता के ममेरे भाईयों पर लगाया हत्या का आरोप

इसके तहत अगर सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को 1 घंटे के अंदर कोई राहगीर या मददगार उसे अस्पताल में पहुंचाता है तो सरकार के द्वारा उसे गुड सेमेरिटन कहा जाएगा। उसे समिति की संस्तुति के बाद 5000 रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। एडीजी ने बताया कि इस तरह से उत्साहवर्धन करने से कई लोगों को समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बचाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें – बरेली: धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पार्षद गिरफ्तार, चार दिन पहले दर्ज हुई थी रिपोर्ट

संबंधित समाचार