बरेली: 12वीं में मंतशा और तुलिका, 10वीं में दिव्यांश, अभिनव और सान्या ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शुक्रवार को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) का 10वीं- आईसीएसई और 12वीं आईएससी का रिजल्ट घोषित हो गया। 10वीं में हार्टमन कालेज के तीन छात्रों दिव्यांश चांडक, अभिनव गंगवार और सान्या जैन ने संयुक्त रूप से 98.40 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है। जबकि 12वीं में सेंट मारिया गोरेटी इंटर …

बरेली,अमृत विचार। शुक्रवार को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) का 10वीं- आईसीएसई और 12वीं आईएससी का रिजल्ट घोषित हो गया। 10वीं में हार्टमन कालेज के तीन छात्रों दिव्यांश चांडक, अभिनव गंगवार और सान्या जैन ने संयुक्त रूप से 98.40 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है। जबकि 12वीं में सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज की छात्रा मंतशा अली और तूलिका शुक्ला ने संयुक्त रूप से 97.75 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है।

10वीं में हार्टमन के दिव्यांश चांडक, अभिनव गंगवार और सान्या जैन ने 98.40 फीसदी अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे। वहीं हार्टमन की ही आरुषि माहेश्वरी 98.2 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं और तीसरे स्थान पर भी संयुक्त रूप से तीन छात्र-छात्राएं वर्धन रे, ईशान अग्रवाल और अनुष्का अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सेंट मारिया गोरेटी स्कूल की खुशाली मल्होत्रा ने 96.2 फीसदी अंक के साथ स्कूल टॉप किया है।

वहीं 12वीं में सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज की छात्रा मंतशा अली और तूलिका शुक्ला ने 97.75 फीसदी अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। सेंट मारिया की ही अनन्या अग्रवाल और हार्टमन के कृष पांडे ने 97 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान पाया है। हुरैरा अखलाक और खुशी खन्ना ने 96 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान पाया।

संबंधित समाचार