भूत का खौफ : पांडु नदी पुल पर जंजीर से बंधा था विक्षिप्त, भूत समझ भाग गई पुलिस
अमृत विचार, कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र अंतर्गत पांडु नदी पुल के नीचे शुक्रवार देर रात मानसिक विक्षिप्त युवक जंजीर से बंधा मिला। इस दौरान जांच के लिए पुल के नीचे उतरी पुलिस विक्षिप्त को भूत समझकर डरकर भाग खड़ी हुई। तभी आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह उसकी जंजीर काटकर उसे बाहर …
अमृत विचार, कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र अंतर्गत पांडु नदी पुल के नीचे शुक्रवार देर रात मानसिक विक्षिप्त युवक जंजीर से बंधा मिला। इस दौरान जांच के लिए पुल के नीचे उतरी पुलिस विक्षिप्त को भूत समझकर डरकर भाग खड़ी हुई। तभी आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह उसकी जंजीर काटकर उसे बाहर निकाला। युवक ने डेढ़ वर्ष पहले भी खुद को इसी तरह पुल के नीचे बांध लिया था। तब मामला सचेंडी का थानाक्षेत्र का था, तब भी पुलिस ने उसे जंजीरों से मुक्त कराया था।
पीआरवी के कमांडर विजय कुमार के अनुसार पनकी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कपली मोड़ के पास से सब कमांडर वीरेंद्र कुमार और चालक शिव प्रबल प्रताप सिंह के साथ गुजर रहे थे तभी पांडु नदी पुल के नीचे से किसी के चीखने की आवाज सुनाई दी। जिसपर वह लोग अंधेरे में किसी तरह टार्च की रोशनी से पांडू नदी पुल के नीचे पहुंचे और देखा कि गाटर पर जंजीर से एक युवक बंधा हुआ है, जिसके चेहरे पर रोशनी करने पर वह लोग डर गए और भूत समझकर कुछ दूरी तक भाग खड़े हुए।
किसी तरह पुलिस युवक के पास पहुंची, तो विक्षिप्त उग्र होकर गाली-गलौज करते हुए पुलिस पर ही हमलावर हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू कर पैरों में बंधी जंजीर खोलकर रस्सी के सहारे बाहर निकाला। बड़ी ही मशक्कत के बाद पुलिस को पूछताछ में विक्षिप्त ने अपना नाम बिहार के समस्तीपुर निवासी पवन बताया। युवक के मुताबिक उसके पिता राजू ने लगभग दो वर्ष पहले उसे कहीं ले जाकर छोड़ दिया था। जिसके बाद वह भटकते हुए चकरपुर मंडी आ गया, जहां वह पल्लेदारी करने लगा। उसने पुलिस को बताया कि उसे बहता हुआ पानी देखना अच्छा लगता है।
पानी पिलाओ-पानी पिलाओ की आ रही थी आवाज
पांडु नदी पुल के नीचे से विक्षिप्त की चीखने की आवाज आ रही थी। पास पहुंचने पर कोई युवक पानी पिलाओ -पानी पिलाओ की आवाज लगा रहा था। थोड़ी देर बाद पुलिस ने जब उसे पानी पिलाया तब कहीं जाकर वह शांत हो पाया।
यह भी पढ़ें:- हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी कैटरीना कैफ, फोनभूत का मोशन पोस्टर शेयर
