फर्रुखाबाद: संकिसा में बुद्ध महोत्सव का हुआ शुभारंभ, मूर्ति का अनावरण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में शनिवार को बुद्ध महोत्सव का विधायक सुशील शाक्य ने शुभारंभ किया। यह महोत्सव दो दिन चलेगा। भगवान बुद्ध की मूर्ति का अनावरण भी किया गया। बौद्ध भिक्षुओं ने पूजा अर्चना की। डीएम और एसपी ने महोत्सव का जायजा लिया। शरद पूर्णिमा पर प्रति वर्ष संकिसा में दो …

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में शनिवार को बुद्ध महोत्सव का विधायक सुशील शाक्य ने शुभारंभ किया। यह महोत्सव दो दिन चलेगा। भगवान बुद्ध की मूर्ति का अनावरण भी किया गया। बौद्ध भिक्षुओं ने पूजा अर्चना की। डीएम और एसपी ने महोत्सव का जायजा लिया।

शरद पूर्णिमा पर प्रति वर्ष संकिसा में दो दिवसीय बुद्ध महोत्सव होता है। इसमें दूर-दूर से बुद्ध अनुयायी आते हैं। इस साल धम्मा लोको बुद्ध विहार के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य की पत्नी गीता शाक्य ने परिसर में भगवान बुद्ध की मूर्ति लगवाई है। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने मूर्ति का अनावरण किया। भंते धम्मपाल थैरो ने भगवान बुद्ध की मूर्ति पर मोमबत्ती व अगरबत्ती लगाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध अपनी मां को तीन माह का उपदेश देने पूर्णिमा को संकिसा आए थे। करीब 2300 वर्ष पूर्व सम्राट अशोक ने अचल चैत स्तूप बनवाया था, जो आज भी संकिसा में खंडहर के रूप में है।

कार्यक्रम का संचालन भंते धम्म कीर्ति ने किया। भंते कंचन दीप, बुद्ध रत्न, धम्मदीप, संघतीर्थ, भंते शीलसागर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बौद्ध महोत्सव का जायजा लिया। उन्होंने स्तूप के चारों ओर घूमकर निरीक्षण किया। स्तूप पर लगे सीसीटीवी के चालू होने के संबंध में जानकारी ली। महोत्सव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अधिकारी व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें-अयोध्या: टाटा ग्रुप के चेयरमैन पहुंचे अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का किया अवलोकन

संबंधित समाचार