मांग : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे नगरपालिका कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जसवंतनगर /इटावा। शनिवार सुबह से नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के 150 से ज्यादा कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। इन कर्मचारियों द्वारा पालिका कार्यालय के सामने धरना भी शुरू कर दिया गया। कर्मचारी पिछले कई महीनों से उनकी तनख्वाह न मिलने से रूष्ट हैं। वह पालिका ई ओ रामेंद्र सिंह की कार्यशैली …

अमृत विचार, जसवंतनगर /इटावा। शनिवार सुबह से नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के 150 से ज्यादा कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। इन कर्मचारियों द्वारा पालिका कार्यालय के सामने धरना भी शुरू कर दिया गया। कर्मचारी पिछले कई महीनों से उनकी तनख्वाह न मिलने से रूष्ट हैं। वह पालिका ई ओ रामेंद्र सिंह की कार्यशैली और वायदा खिलाफी से कुछ ज्यादा ही खफा थे।

ये कर्मचारी 4 दिन पहले ही हड़ताल का नोटिस दे चुके थे , मगर पालिका प्रशासन द्वारा उनकी मांगे न माने जाने पर हड़ताल पर मजबूर हो कर गए। बताया गया है कि हड़ताल में सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा पालिका के कार्यालयी, प्रशासनिक कर्मचारी भी शरीक है। सभी संविदा कर्मी भी शामिल हैं।

स्वायत्त शासन कर्मचारी यूनियन के स्थानीय अध्यक्ष राधा रमन यादव ने बताया है कि कर्मचारियों को 3 से 4 महीनों की तनख्वाह न मिलने से उनके परिवार भरण पोषण के लिए मोहताज हैं,जबकि इ ओ कमीशन खोरी कर पालिका की रकम उड़ा रहा है। नेशनल पेंशन योजना के तहत 14 कर्मचारियों की तनख्वाह 13महीनों की किश्त काट ली गई,मगर योजना में जमा नहीं की गईं।

कर्मचारी संगठन ने एक ज्ञापन एसडीएम रितुप्रिया को सौंपा है। कर्मचारियों के आंदोलन में प्रसपा के महासचिव और पूर्व सभासद राजीव यादव और पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीपति यादव पूरा समर्थन देकर वह भी कई सभासदों के साथ धरने पर बैठ गए।

सभासद राजीव यादव ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों के लिए वह उनका साथ दे रहे हैं। उनकी मांगे तुरंत पूरी की जानी चाहिए। धरने में अध्यक्ष राधारामन यादव, मंत्री कुलदीप कुमार, विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू, नवनीत कुमार, जय शिव बाल्मिकी, निशार खान, लाल कुमार, सुरजीत सिंह, सुभाष चंद्र, कविता, फूलवती, समेत 100 से ज्यादा कर्मी धरना स्थल पर मौजूद थे। देर शाम तक धरना जारी था।

यह भी पढ़ें:- उन्नाव: अब हम मजबूर हैं…अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी

संबंधित समाचार