बरेली: कर्मयोगियों को किया सम्मानित, यथार्थ गीता दिव्य ज्ञान ट्रस्ट की ओर हुआ कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली, अमृत विचार। यथार्थ गीता दिव्य ज्ञान ट्रस्ट की ओर से शनिवार को डीडीपुरम स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में विभिन्न कार्य क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. हरिओम गौतम ने कर्मयोग पर चर्चा कर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद …

 बरेली, अमृत विचार। यथार्थ गीता दिव्य ज्ञान ट्रस्ट की ओर से शनिवार को डीडीपुरम स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में विभिन्न कार्य क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. हरिओम गौतम ने कर्मयोग पर चर्चा कर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि सम्मानितगण कर्मयोगी के साथ कर्मवीर भी हैं।

बिथरी विधायक डा. राघवेंद्र शर्मा ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में लाशों का दाह संस्कार कराने वाले अजय अग्रवाल, विद्याभारती के पूर्व प्रधानाचार्य तुलसी राम शर्मा , गंगाशील अस्पताल के नवल किशोर गुप्ता, सामाजिक विषमता को दूर करने के क्षेत्र में पं. सुरेंद्र पांडेय एडवोकेट, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा. दीपचंद पंत, इफको के पूर्व प्रबंधक डा. वीपी गौतम को कर्मयोगी सम्मान समर्पित किया गया।

अध्यक्षता रामबाबू वर्मा और संचालन कवि रोहित राकेश ने किया। इस मौके पर मेयर डा. उमेश गौतम, गुलशन आनंद, तुलसी राम शर्मा, लालबहादुर गंगवार , डा.आभादत्त, अंशु अग्रवाल, इंजीनियर एनसी सक्सेना , डा. जगदीश गुजराल, पंकज वर्मा , उदयभान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – बरेली: नहीं जले रावण-कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले, गिराने के साक्षी बने लोग

संबंधित समाचार