बहराइच में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से बच्चों समेत छह की मौत, एक घायल
नानपारा, बहराइच। बहराइच के नानपारा कोतवाली के माशूकपुर गांव में देर रात को बरावफ़ात का जुलूस गांव के लोग निकाल रहे थे। तभी एक बिजली के पास सभी पहुंचे, जिसमें करंट उतर रहा था। करंट की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले …
नानपारा, बहराइच। बहराइच के नानपारा कोतवाली के माशूकपुर गांव में देर रात को बरावफ़ात का जुलूस गांव के लोग निकाल रहे थे। तभी एक बिजली के पास सभी पहुंचे, जिसमें करंट उतर रहा था। करंट की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। कुल छह लोगों क़ी मौत हुई है, जबकि एक घायल है मौतों से गांव में मातम छा गया है। कुछ घरों में ताला भी लग गया है।
पुलिस अधीक्षक गांव पहुंच गए हैं जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम माशूकपुर गांव में शनिवार रात 10 बजे के बाद बरावफ़ात को लेकर जुलूस निकाला गया। गांव के लोग जुलूस में शामिल होकर जा रहे थे।देर रात को एक बिजली के खम्भे के पास जुलूस पहुंचा। खम्भे के नीचे भरे पानी में करंट उतर रहा था। जिसकी चपेट में लोग आने लगे। करंट लगने से तीन मासूम बच्चों समेत चार लोगों क़ी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी को बहराइच मेडिकल कालेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
लखनऊ ले जाते समय रविवार सुबह तक अंतराल में दो और लोगों क़ी मौत हो गई। छह मौतों से गांव में मातम छा गया है। परिवार के लोग विलख रहे है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह, सीओ जंग बहादुर यादव समेत अन्य अधिकारी गांव पहुंचे है। परिवार के लोगों से वार्ता कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक भी गांव पहुँच गए हैं। एसपी ने बताया कि गांव निवासी मोहम्मद इलियास, नफीस, तबरेज, मो.इसलाम, सुफियान, मोहम्मद वसीम, असफाक, मोहम्मद इबारक असरफ, मोहम्मद अब्बास अली सफीक, जुगुनू की मौत हुई है। यह सभी चौरी कुटिया, मसूपुर और भकगगड़वा के निवासी हैं।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में जुलूस के दौरान हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों की मौत, तटबंध पर हुआ अंतिम संस्कार
