गाजियाबाद: घरों से निकलने वाला मलबा उठाएगा नगर निगम, इन पर लगेगा जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। नगर निगम घरों से निकलने वाला मलबा निशुल्क उठाएगा। लोग निगम से संपर्क कर गाड़ियों को मलबा उठाने के लिए सोसाइटी और कॉलोनी में बुला सकते हैं। इसके बाद यदि मलबा सड़क किनारे फेंका तो फिर जुर्माना वसूला जाएगा। निगम के अनुसार लोग घरों का मलबा सड़क किनारे फेंक देते हैं। इससे …

गाजियाबाद, अमृत विचार। नगर निगम घरों से निकलने वाला मलबा निशुल्क उठाएगा। लोग निगम से संपर्क कर गाड़ियों को मलबा उठाने के लिए सोसाइटी और कॉलोनी में बुला सकते हैं। इसके बाद यदि मलबा सड़क किनारे फेंका तो फिर जुर्माना वसूला जाएगा।

निगम के अनुसार लोग घरों का मलबा सड़क किनारे फेंक देते हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। हालांकि लोगों के पास मलबा डालने का कोई विकल्प नहीं है। इस कारण सड़क किनारे डाला जा रहा था। लेकिन अब निगम घरों से निकलने वाले मलबे का भी उठान करेगा। निगम की बड़ी गाड़ियां जो अभी तक कूड़ा उठान में लगी थी उन सभी को अब मलबा ढोने में लगाया जाएगा। कूड़ा उठाने की व्यवस्था निजी हाथों में चली गई है।

ऐसे में निगम अपनी गाड़ियों का इस्तेमाल मलबा उठाने में करेगा। उन्होंने बताया लोग निगम के कंट्रोल रूम में फोन कर या दफ्तर आकर मलबा उठाने के लिए संपर्क कर सकते हैं। उसके बाद गाड़ी जाएगी और मलबे को प्लांट में ले आएगी। कॉलोनी के अलावा सोसाइटी के लोग भी इस व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे। मलबा सड़क पर फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें-बाराबंकी: महिला जेई की माप पुस्तिका जमा न करने पर अवर अभियंता क्रोधित

संबंधित समाचार