अमरोहा: गंगा में उतराता मिला 3 साल के बच्चे का शव
अमरोहा, अमृत विचार। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पपसरा खादर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह एक 3 साल के बच्चे का शव गंगा में उतराता मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली गई। बच्चे के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलते मौके …
अमरोहा, अमृत विचार। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पपसरा खादर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह एक 3 साल के बच्चे का शव गंगा में उतराता मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली गई। बच्चे के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल घटना कोतवाली क्षेत्र गजरौला के ग्राम पपसरा खादर के निकट गांव स्याली मऊ की है। बता दे की गंगा किनारे पानी की कटाई ना हो इसलिए वहां पर पत्थर बिछाने का काम चल रहा है। लेकिन शनिवार को कुछ किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। अचानक किसी युवक ने गंगा में बच्चे के शव को उतराते हुए देखा। तो उसके होश उड़ गए और बच्चे को देखकर शोर मचाया, जिससे कि आसपास के काम करने वाले किसान और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर कोतवाली प्रभारी जय वीर सिंह अपने बल के साथ मौके पर पहुंच गए पहुंचकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। लेकिन बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
