कानपुर में सोते हुए युवक का सिपाही ने चुराया मोबाइल, एसपी आउटर ने किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर थानाक्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। छतमरा चौराहे पर रात में गश्त कर रहे सिपाही ने दुकान के बाहर सो रहे युवक का मोबाइल चुरा लिया। सिपाही द्वारा मोबाइल चोरी करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसपी आउटर के मामला संज्ञान में …

कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर थानाक्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। छतमरा चौराहे पर रात में गश्त कर रहे सिपाही ने दुकान के बाहर सो रहे युवक का मोबाइल चुरा लिया। सिपाही द्वारा मोबाइल चोरी करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसपी आउटर के मामला संज्ञान में आते ही आरोपित सिपाही को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।

शहर के आऊटर क्षेत्र महराजपुर थाना अंतर्गत के वायरल वीडियों की पुलिस के उच्च अधिकारियों ने जांच कराई तो सिपाही की पहचान महाराजपुर थाने में तैनात प्रगेश सिंह के रूप में हुई। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने आरोपित सिपाही को निलंबित कर दिया है। सिपाही के साथ मौके पर एक होमगार्ड का जवान भी था। अधिकारी उसपर भी कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

महाराजपुर छतमरा निवासी नितिन सिंह शनिवार रात गांव में ही चौराहे स्थित अपनी दुकान के बरामदे में सो रहा था। छतमरा चौराहे पर शनिवार रात महाराजपुर थाने के सिपाही प्रगेश सिंह व एक होमगार्ड की पिकेट ड्यूटी लगी हुई थी। इसी दौरान सिपाही प्रगेश सिंह बरामदे में सो रहे युवक के पास जाता हुआ दिखाई देता है और उसका मोबाइल चुराकर भाग जाता है।

पूरी घटना बरामदे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। रविवार सुबह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिपाही द्वारा चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसके बाद वीडियो की जांच कराई गई तो पूरा मामला खुल गया।

बोले जिम्मेदार
वीडियो की जांच कराई गई। जिसमें सिपाही के ऊपर लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। एसपी आउटर के निर्देशन पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विजयेन्द्र द्ववेदी, अपर पुलिस अधीक्षक, कानपुर आउटर

ये भी पढ़ें-कब है करवाचौथ का त्योहार 13 या 14 अक्टूबर? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

संबंधित समाचार