अयोध्या: वाल्मीकि जयंती पर महापौर ने स्वच्छता दूतों को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। वाल्मीकि जयंती के अवसर मौके पर समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाले स्वच्छता दूतों को नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की ओर से सम्मानित किया गया। महापौर ने सभी को माला पहना कर अंगवस्त्र भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया। विद्याकुंड स्थित आवास पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम में उन्होंने कहा स्वच्छता दूत समाज के …

अयोध्या। वाल्मीकि जयंती के अवसर मौके पर समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाले स्वच्छता दूतों को नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की ओर से सम्मानित किया गया। महापौर ने सभी को माला पहना कर अंगवस्त्र भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया। विद्याकुंड स्थित आवास पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम में उन्होंने कहा स्वच्छता दूत समाज के सच्चे प्रहरी हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं निश्चित रूप से यह सराहनीय है। उन्होंने सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इसके अलावा उन्होंने उनके कार्य में आ रही समस्याओं जानकारी लेते हुए डेंगू से बचने के लिए सावधानी बरतने को कहा।

महापौर ने कहा कि आप सभी क्षेत्र में दिन रात लोगों की सेवा करते हैं, ऐसे में स्वयं व स्वजनों को स्वस्थ रखना जरूरी है। निगम क्षेत्र की सफाई में परिश्रम से अपना कार्य कर रहे हैं। इसी तरह से ही हमेशा अयोध्या को चमकाए रखना है। इस मौके पर सोशल मीडिया प्रमुख आशीष मिश्रा, पार्षद आशीष सिंह, सोनू वर्मा, राम रतन निषाद व अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-PM मोदी और उपराष्ट्रपति धनखड़ ने वाल्मीकि जयंती की देशवासियों को दी शुभकामनाएं

संबंधित समाचार