केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र गौतम ने दिया इस्तीफा, हिंदू धर्म को लेकर दिया था विवादित बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। वह हाल ही में देवी-देवताओं पर दिए बयान से चर्चा में आए थे, जिसके बाद जमकर बवाल भी मचा था। ये भी पढ़ें- RJD की मीटिंग छोड़कर गुस्से में निकले तेजप्रताप यादव, कहा- श्याम रजक ने मेरी बहन को …

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। वह हाल ही में देवी-देवताओं पर दिए बयान से चर्चा में आए थे, जिसके बाद जमकर बवाल भी मचा था।

ये भी पढ़ें- RJD की मीटिंग छोड़कर गुस्से में निकले तेजप्रताप यादव, कहा- श्याम रजक ने मेरी बहन को गाली दी

अपना इस्तीफा पत्र ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है। ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है। अब मैं और अधिक मज़बूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूंगा।

गौरतलब है कि बीजेपी नेताओं ने जो राजेंद्र गौतम की वीडियो साझा किया है, उसमें बौद्ध संत लोगों को शपथ दिलाते दिखाई दे रहे हैं। शपथ के समय राजेंद्र पाल गौतम मंच पर ही मौजूद दिखाई दे रहे हैं। शपथ में कहा जा रहा है।।। मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा और ना ही उनकी पूजा करूंगा। मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा और ना ही उनकी कभी पूजा करूंगा। मैं गौरी गणपति आदि हिंदू धर्म के किसी भी देवी देवताओं को नहीं मानूंगा और ना ही उनकी पूजा करूंगा। बताया जा रहा है कि विजयादशमी के दिन दिल्ली के करोलबाग स्थित आम्बेडकर भवन में राजेंद्र पाल गौतम की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ था।

 

ये भी पढ़ें- डरगारमेंट्स में महिलाओं ने छिपाया करोड़ों का सोना, एयरपोर्ट पर खुली पोल

संबंधित समाचार