विधायक का आश्वासन : सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आए तो बताएं
अमृत विचार, चित्रकूट। महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर रविवार को ग्राम पंचायत मदना के गढ़ीकला मजरे में राजपूत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने की। इस मौके पर विधायक ने लोगों से कहा कि अगर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आए तो …
अमृत विचार, चित्रकूट। महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर रविवार को ग्राम पंचायत मदना के गढ़ीकला मजरे में राजपूत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने की।
इस मौके पर विधायक ने लोगों से कहा कि अगर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आए तो उनको बताए। कहा कि शासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करते हैं। लोगों ने मजरा चरदहा में टीबी के मरीजों के संबंध में बताया तो विधायक ने आश्वासन दिया कि वहां चिकित्सकों की टीम भिजवाई जाएगी।
इसके अलावा गांववालों ने विधायक को एक ही गांव के दो मजरों गोसाई का पुरवा से भोला का पुरवा जाने में कई किलोमीटर का चक्कर काटने की दिक्कत बताई। इस पर विधायक ने जल्द ही सड़क बनवाने के प्रति आश्वस्त किया।
इस मौके पर शिवसागर पांडेय, रामेश्वर सिंह राजपूत, बब्बू राजपूत, कमलेश राजपूत, प्रफुल्ल सिंह, सिंदबाद सिंह, विनोद कुमार बलुआ, गमल द्विवेदी, जय भारत द्विवेदी, अवधनरेश त्रिपाठी, भइयन गुप्ता शिवगणेश, कंचन सिंह, मुन्नीलाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि त्रिपाठी ने किया। विधायक ने राजपूत समाज की महिलाओं-पुरुषों को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें:- चित्रकूट: गांवों की चौपालों में शाम को होगा भजन-कीर्तन- जयवीर सिंह
