बरेली: जिला सर्विलांस अधिकारी समेत 35 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में कोरोना संक्रमण की रोकथाम की कमान संभाल रहे स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी समेत 35 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसीएमओ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ऑफिस 48 घण्टे के लिए बन्द कराया जा सकता है। सीएमओ डॉ. विनीत …

बरेली, अमृत विचार। बरेली में कोरोना संक्रमण की रोकथाम की कमान संभाल रहे स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी समेत 35 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसीएमओ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ऑफिस 48 घण्टे के लिए बन्द कराया जा सकता है।

सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला, डिप्टी सीएमओ, एसीएमओ समेत अन्य स्टाफ को भी क्वारंटाइन किया जाएगा। साथ ही डॉ रंजन के संपर्क में आने वाले मीडियाकर्मी क्वारंटाइन किए जाएंगे। संक्रमितों में बहेड़ी सीएचसी के 5 और भमोरा के एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। आज कोरोना पॉजिटिव आने वालों में 1 से लेकर 10 साल तक के 5 बच्चो की रिपोर्ट शामिल है। वहीं जिलें में अब तक कोरोना से 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

संबंधित समाचार