बरेली: स्कूलों में जलभराव की स्थिति गंभीर, किताबों को सहेजने में जुटे कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लगातार बारिश के चलते परिषदीय स्कूलों में जलभराव हो गया। स्कूल के मैदान सहित कक्षाओं में भी पानी घुस गया है। जिससे अब स्कूल खुलने पर बच्चों की सुरक्षित शिक्षा का संकट गहरा गया है। शिक्षकों का कहना है कि स्कूल परिसरों में कीचड़ और कीटों की समस्या बढ़ जाएगी। रविवार को …

बरेली, अमृत विचार। लगातार बारिश के चलते परिषदीय स्कूलों में जलभराव हो गया। स्कूल के मैदान सहित कक्षाओं में भी पानी घुस गया है। जिससे अब स्कूल खुलने पर बच्चों की सुरक्षित शिक्षा का संकट गहरा गया है। शिक्षकों का कहना है कि स्कूल परिसरों में कीचड़ और कीटों की समस्या बढ़ जाएगी। रविवार को लगातार बारिश के कारण कांधरपुर, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर आदि सहित जनपद के कई स्कूल परिसर जलमग्न हो गए।

ये भी पढ़ें – बरेली: पूरे दिन हुई वर्षा, 60 मिमी गिरा पानी, माइनस 11 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

कांधरपुर स्थित उच्च प्राथमिक और प्राथमिक स्कूल में जलभराव के कारण पूरे परिसर में करीब डेढ़ से दो फीट तक जलभराव हो गया। कक्षाओं तक में पानी घुस गया है। इन स्कूलों के दो-दो कमरों को विभाग की ओर से जनपदीय बुक डिपो बनाया गया है। इन कमरों में भी पानी भर गया है। जिससे यहां रखी किताबों को सहेज पाना कर्मचारियों के लिए चुनौती बन गया है।

बमुश्किल काफी मशक्कत के बाद रविवार को कर्मचारियों ने किताबों को सुरक्षित स्थानों पर रखवा दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आसपास के खेत व सड़क का पानी भी स्कूल की ओर ढलान होने के कारण पहुंचता है। जिससे हर साल स्कूल में जलभराव की स्थिति गंभीर हो जाती है।

 जेडी ऑफिस में जेडी के चेंबर में घुसा पानी

विकास भवन रोड स्थित संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में जलभराव की स्थिति बन गई। चैंबर में भी पानी पहुंच गया। पास ही डीआईओएस कार्यालय परिसर में भी जलभराव की स्थिति रही। नमी के कारण दस्तावेजों के खराब होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें – बरेली: बारिश से बदहाल हुई खस्ताहाल सड़कों का सर्वे शुरू

संबंधित समाचार