Mulayam Singh Yadav: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केशव मौर्य ने जताया दुख
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह का आज सोमवार को लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह को देश के दिग्गज राजनेताओं में से एक कहा जाता था। मुलायम सिंह यादव …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह का आज सोमवार को लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह को देश के दिग्गज राजनेताओं में से एक कहा जाता था।
मुलायम सिंह यादव के निधन से देश भर में उनके समर्थकों और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़कर काम करने वाले राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह की सेहत को लेकर देश भर में चिंता जताई जा रही थी।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ऊँ शांति। pic.twitter.com/1jnrQCswUd— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) October 10, 2022
इसी कड़ी में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पठाक ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। डिप्टी सीएम ने ट्विट कर लिखा, ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊँ शांति”।
वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना करते हुए ट्वीट किया है। डिप्टी सीएम ने लिखा सपा पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों तथा समर्थकों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति दें।
सपा पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
उनका निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों तथा समर्थकों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति दें। pic.twitter.com/3EB2g0CfF2— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 10, 2022
इसके साथ उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के दुखद निधन के समाचार से प्रदेश शोक में डूब गया है,यह देश की राजनीति में अपूरणीय क्षति है,इसकी भरपाई मुश्किल है,निधन पर गहरा शोक प्रकट करता हूँ,भगवान से प्रार्थना है कि परिजनों/समर्थकों को अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें!।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के दुखद निधन के समाचार से प्रदेश शोक में डूब गया है,यह देश की राजनीति में अपूरणीय क्षति है,इसकी भरपाई मुश्किल है,निधन पर गहरा शोक प्रकट करता हूँ,भगवान से प्रार्थना है कि परिजनों/समर्थकों को अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 10, 2022
बता दें कि पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह की सेहत को लेकर देश भर में चिंता जताई जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ सहित देश की तमाम राजनीतिक हस्तियां लगातार उनकी सेहत का हाल ले रही थीं। मुलायम सिंह यादव की शख्सयित पार्टी की सीमाओं से पार हर दल और विचारधारा के लोगों को आकर्षित करती थीं।
यह भी पढ़ें:-नहीं रहे राजनीति के अखाड़े के पहलवान मुलायम सिंह यादव, UP में 3 दिन का राजकीय शोक
