अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर दी नेता जी को श्रद्धांजलि, अखिलेश रहे मौजूद, कहा- भारतीय राजनीति के एक युग का अंत
गुरुग्राम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। शाह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के निधन से उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी रिक्तता आयी है। शाह …
गुरुग्राम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। शाह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के निधन से उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी रिक्तता आयी है। शाह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पुत्र अखिलेश यादव जी व परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की।

मुलायम सिंह यादव जी के निधन से उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी रिक्तता आयी है।
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पुत्र अखिलेश यादव जी व परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। pic.twitter.com/G0jIAZKzqt
— Amit Shah (@AmitShah) October 10, 2022
शाह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति
— Amit Shah (@AmitShah) October 10, 2022
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि नेता जी की तबियत का ज़ायजा लेने कुछ दिन पहले लालू जी और मैं मेदांता अस्पताल गए थे। आज सुबह उनकी निधन की खबर मिली जिससे हम दुखी हैं। उनके जाने से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में क्षति हुई है। उनके जाने से हमें काफी दुख है।
RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने देश में समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया था। हमारे और उनके संबंध पारिवारिक हैं। उपमुख्यमंत्री उनके अंतिम संस्कार में जाएंगे। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे।
ये भी पढ़ें : नहीं रहे राजनीति के अखाड़े के पहलवान मुलायम सिंह यादव, UP में 3 दिन का राजकीय शोक, कल सैफई में अंतिम संस्कार
