मुरादाबाद : पेंशनर्स ने की दिवाली से पहले भुगतान की मांग
मुरादाबाद,अमृत विचार। राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद की कोषागार कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं का मुद्दा उठा। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार से अन्य राज्यों की तहत 65, 70, 75, 80 वर्ष पर प्रत्येक वर्ष पांच प्रतिशत की वृद्धि की करने और मंहगाई भत्ते की चार प्रतिशत की किस्त तथा दिवाली से …
मुरादाबाद,अमृत विचार। राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद की कोषागार कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं का मुद्दा उठा। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार से अन्य राज्यों की तहत 65, 70, 75, 80 वर्ष पर प्रत्येक वर्ष पांच प्रतिशत की वृद्धि की करने और मंहगाई भत्ते की चार प्रतिशत की किस्त तथा दिवाली से पहले पेंशन जारी करने की मांग की।
बैठक में 17 दिसम्बर को होने वाले पेंशनर्स दिवस की तैयारियों पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही सभी सदस्यों से जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने का अनुरोध किया। अंत में सभी ने मिलकर महिपत सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।
बैठक की अध्यक्षता प्रेम प्रकाश सक्सेना तथा संचालन सचिव यश कुमार त्यागी ने किया। बैठक में सुनील कुमार शर्मा, एएस चौहान, कल्लू सिंह, सीपी सक्सेना, राम प्रसाद, धनश्याम सिंह, दिनेश चन्द्र शर्मा, कंचन कुमार आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : विद्यार्थियों को दिया स्टार्टअप का ज्ञान
