बड़ा हादसा होने से टला, लगातार बारिश से मुगलकालीन गेट का हिस्सा हुआ धाराशायी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में गत तीन दिनों से जारी बारिश के दौरान रुदावल के खेड़ा ठाकुर गांव में पुरातत्व महत्व के एक मुग़लकालीन गेट के एक हिस्से के अचानक धराशायी हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह के निधन के बाद लखनऊ सपा कार्यालय में जुटी समर्थकों की भीड़, …

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में गत तीन दिनों से जारी बारिश के दौरान रुदावल के खेड़ा ठाकुर गांव में पुरातत्व महत्व के एक मुग़लकालीन गेट के एक हिस्से के अचानक धराशायी हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह के निधन के बाद लखनऊ सपा कार्यालय में जुटी समर्थकों की भीड़, बोले रविवदास मेहरोत्रा, कहा अब नहीं होगा कोई ऐसा नेता

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुग़लकालीन गेट के धराशायी होते समय इसकी चपेट में आकर आसपास के चार मकानों को भी काफी नुकसान हुआ है। लोगों का कहना है कि बो तो गनीमत यह रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था नहीं तो किसी बड़े हादसे की सम्भावना से इंकार नही किया जा सकता था।

जानकारी के अनुसार 20 फीट ऊंचे और 30 फीट चौड़े मुगलकालीन समय के इस गेट की समय-समय पर मरम्मत नहीं होने की वजह से गेट काफी जर्जर हो चुका था जो लगातार हो रही बारिश की वजह से आज सुबह धराशाही हो गया। गेट की चपेट में आये चार मकानो में से किसी मकान का चबूतरा चटक गया तो किसी के मकान की दीवार गिर गई।

ये भी पढ़ें- अपना इस्तीफा देने के बाद अब मोदी-योगी पर भड़के AAP के गौतम, दलितों को लेकर कही ये बात

संबंधित समाचार