अयोध्या : 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा आयुर्वेद दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या।  राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो कि धनतेरस को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के मार्गदर्शक देवता हैं। आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाने के इस अभियान को हर दिन हर घर आयुर्वेद दिया गया है। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस 23 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में अपर मुख्य …

अमृत विचार, अयोध्या।  राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो कि धनतेरस को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के मार्गदर्शक देवता हैं। आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाने के इस अभियान को हर दिन हर घर आयुर्वेद दिया गया है। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस 23 अक्टूबर को पड़ रहा है।

इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव आयुष द्वारा इस दिवस पर होने वाले विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा अयोध्या के कमिश्नर व डीएम को भेजी गयी है। आयुर्वेद दिवस पर कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता जिला, संभाग और राज्य स्तर पर होगी जिसमें आकर्षक पुरस्कार दिये जाएंगे।

एसीएस आयुष आराधना शुक्ला की ओर से जिलों को भेजे गये कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 5100, दूसरा 2100 व तीसरा 1100 का है। संभाग स्तर का प्रथम पुरस्कार 11000, दूसरा 5100 व तीसरा 2100 रुपये निर्धारित है। वहीं राज्य स्तर का प्रथम पुरस्कार 51 हजार, दूसरा पुरस्कार राशि 21 हजार तथा तीसरा पुरस्कार 11 हजार रखा गया है।

प्रत्येक स्तर पर 2 सांत्वना पुरस्कार भी होंगे। प्रतियोगिता का विषय होगा मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की जरूरत। इसमें एक स्कूल एक प्रविष्टि भेज सकता है। 11 अक्टूबर को सभी जिलों में अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता होगी। जिला स्तर के 3 विजेता 17 अक्टूबर को संभाग स्तर पर और मंडल स्तर के विजेता 21 अक्टूबर को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें:- बहराइच: हर दिन हर घर आयुर्वेद प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

संबंधित समाचार