चित्रकूट: के समय में ग्रामोदय मेले जैसे आयोजन आवश्यक-वीरेंद्र खटीक
अमृत विचार, चित्रकूट। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कहा कि ग्रामोदय मेले जैसे आयोजन आज के समय की आवश्यकता हैं। वह सोमवार को राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की जयंती पर लगे ग्रामोदय मेला देखने चित्रकूट पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री ने सियाराम कुटीर में नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह …
अमृत विचार, चित्रकूट। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कहा कि ग्रामोदय मेले जैसे आयोजन आज के समय की आवश्यकता हैं। वह सोमवार को राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की जयंती पर लगे ग्रामोदय मेला देखने चित्रकूट पहुंचे थे।
केंद्रीय मंत्री ने सियाराम कुटीर में नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह ग्रामोदय मेला पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मनुष्य को तन और मन से सदैव स्वस्थ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें नानाजी की परिकल्पना के आधार पर काम कर रही हैं। कहा कि सरकारों के हर विभाग को इस मेले से सीख लेनी चाहिए। नानाजी ने जो सपना देखा था वह अब व्यापक रूप ले चुका है। नानाजी भले ही शरीर से आज हमारे बीच न हों पर यह मेला इसका एहसास कराता है कि नानाजी हमारे पास हैं।
नानाजी की परिकल्पना को पूरा करने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकारें अहम् भूमिका निभाएंगी। मेले में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के अलावा मप्र के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल एवं गृह निर्माण अधोसंरचना के चेयरमैन आशुतोष तिवारी, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) भोपाल के सौरभ मिश्रा आदि ने मेले में लगे स्टालों को देखा।
यह भी पढ़ें… चित्रकूट: रामा रामा रटते-रटते बीती रे उमरिया …मधुबनी की मैथिली ने मधुर राग छेड़ किया मंत्रमुग्ध
