जल निकासी के निर्देश : सांसद, मेयर व नगर आयुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। जोरदार बारिश के बाद नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुए भीषण जलभराव से हाहाकार मचा हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों का हाल जानने के लिए सोमवार को सांसद, महापौर व नगर आयुक्त ने दौरा किया। सांसद लल्लू सिंह जलभराव से प्रभावित जलवानपुरा पहुंचे। लोगों को शीघ्र ही समस्या से निजाते दिलाने का …

अमृत विचार, अयोध्या। जोरदार बारिश के बाद नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुए भीषण जलभराव से हाहाकार मचा हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों का हाल जानने के लिए सोमवार को सांसद, महापौर व नगर आयुक्त ने दौरा किया। सांसद लल्लू सिंह जलभराव से प्रभावित जलवानपुरा पहुंचे। लोगों को शीघ्र ही समस्या से निजाते दिलाने का भरोसा दिलाया।

नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल जलनिकासी के लिए स्थाई समाधान कराये जाने के निर्देश दिये। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने भी जलमग्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनसे उनकी परेशानियों के बारे में बातचीत की।

उन्होंने निगम के अधिकारियों को अधिक से अधिक पम्प लगाकर जलनिकासी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। अत्यधिक वर्षा/अतिवृष्टि के कारण नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत जलवानपुरा, जनौरा, सप्त सागर कालोनी, देवकाली, भीखापुर, सीताकुण्ड, खाले का पुरवा, लालबाग, सरस्वतीपुरम कालोनी व महात्मा गांधी वार्ड के क्षेत्र मुख्य रूप से जल भराव से प्रभावित हुए हैं।

वहीं दूसरी ओर नगर आयुक्त द्वारा जल भराव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गये। नगर आयुक्त ने बताया कि अधिक जल भराव वाले क्षेत्र महात्मा गांधी वार्ड, लालबाग, खाले का पुरवा, जलवानपुरा गद्दोपुर व जनौरा में पर्याप्त संख्या में पम्प की संख्या में वृद्धि करते हुए जल निकासी का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सप्त सागर कालोनी, देवकाली, सरस्वतीपुरम, भीखापुर, खाले का पुरवा आदि में भी जल निकासी की कार्यवाही करायी जा रही है।

यह भी पढ़ें:- हरदोई: जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण नगर पंचायत हुआ जलमग्न

संबंधित समाचार