कानपुर: 37 साल पहले दर्ज हुई थी इतनी बारिश, टूट सकता है रिकार्ड
कानपुर, अमृत विचार। शहर में अक्टूबर महीने में इतनी वर्षा 37 साल पहले 1985 में दर्ज दर्ज की गई थी। तब 367.4 मिमी बारिश इस महीने में हुई थी। इस साल अक्टूबर में अभी तक 217.6 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तों पिछली वर्षा का रिकॉर्ड टूट सकता है। सीएसए यूनिवर्सिटी …
कानपुर, अमृत विचार। शहर में अक्टूबर महीने में इतनी वर्षा 37 साल पहले 1985 में दर्ज दर्ज की गई थी। तब 367.4 मिमी बारिश इस महीने में हुई थी। इस साल अक्टूबर में अभी तक 217.6 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तों पिछली वर्षा का रिकॉर्ड टूट सकता है। सीएसए यूनिवर्सिटी एवं भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अगले 5 दिनों तक मध्यम से घने बादल छाए रहने के कारण मध्यम बारिश होने की संभावना है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार वर्तमान में चक्रवाती हवा का क्षेत्र आंध्रप्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर है। बादलों की एक अक्षीय रेखा तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिमी यूपी होकर गुजर रही है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र भी बना हुआ है।
एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र गुजरात में भी बना है, जिससे एक अन्य रेखा गुजरात से राजस्थान व हरियाणा होते हुए पंजाब तक फैली है। इन मौसम प्रणाली के कारण अभी अगले पांच दिन तक बादलों की आवाजाही रहने और गरज व चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। डा. पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोग आकाशीय बिजली से सचेत रहें।
बारिश का रेड अलर्ट
कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, उन्नाव और रायबरेली में बारिश को रेड अलर्ट जारी किया है। यहां मौसम विभाग ने पुलिस और प्रशासन को अलर्ट रहने की सलाह दी है। वहीं सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया है। मानसून के दौरान भी बारिश का रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया था।
किसानों की लिए जरूरी सलाह
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने किसानों को सलाह दी है कि किसान अपने खेतों में पानी की निकासी का सही से प्रबंध करें। नहीं तो फसलों में नुकसान होने की संभावना बनी रहेगी।
पूर्वानुमान:-
अधिकतम तापमान (डिग्री.से.) : 25 .2 (-7.8)
न्यूनतम तापमान (डिग्री.से.) : 20.8 (-0.4)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 98 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 92 प्रतिशत
हवा की औसत गति : 6.9 कि०मी०/घंटा
हवा की दिशा- दक्षिण पूर्व
यह भी पढ़ें… कानपुर: सड़क पर कुत्तों को छोड़कर जाने वालों पर होगी कार्रवाई, महापौर बोलीं- यह जुर्म है
