पीलीभीत: चार साल पहले बनी पुल की एप्रोच सड़क धंसी, आवागमन बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पांच दिन की बारिश तमाम मुसीबतें लेकर आई। फसल तबाह होने से किसान दुखी हुए, मकान ढह गई और इसी के साथ सिस्टम में जिम्मेदारों का भ्रष्ट चेहरा भी उजागर हुआ है। जनपद मुख्यालय से अमरिया को जोड़ने के लिए बनाए गए भगा मोहम्मदगंज के पुल की एप्रोच सड़क भी इस बारिश …

पीलीभीत, अमृत विचार। पांच दिन की बारिश तमाम मुसीबतें लेकर आई। फसल तबाह होने से किसान दुखी हुए, मकान ढह गई और इसी के साथ सिस्टम में जिम्मेदारों का भ्रष्ट चेहरा भी उजागर हुआ है। जनपद मुख्यालय से अमरिया को जोड़ने के लिए बनाए गए भगा मोहम्मदगंज के पुल की एप्रोच सड़क भी इस बारिश में धंस गई। जिसके बाद अब पुल से आवागमन बंद करवा दिया गया है। पीडब्ल्यूडी एकसईएन के साथ ही पुलिस प्रसासनिक टीम भी पहुंची और जानकारी जुटाई।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: पीआरडी जवान समेत दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत

बता दें कि पीलीभीत से अमरिया जाने के लिए राहगीरों को सहूलियत देने के लिए भगा मोहम्मदगंज के पास पुल का निर्माण राज्य सेतु निगम की ओर से कराया गया था। इसके आसपास की एप्रोच सड़क पीडब्ल्यूडी की ओर से बनवाई गई थी। इसके निर्माण के दौरान ही 2018 में तमाम सवाल उठाए गए थे। मगर शिकायतों के शोर को जांच के नाम पर दबा दिया गया था।

इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। नदियां उफान पर है। इसी बीच भगा मोहम्मदगंज में बने पुल की एप्रोच सड़क सोमवार को धंस गई। जिसके बाद आवागमन जोखिम भरा हो गया। बताते हैं कि इसका निर्माण 2018 में एक चहेते ठेकेदार से करवाया गया था। फिलहाल मुसीबत बढ़ गई हैं।

भगा मोहम्मदगंज पुल की एप्रोच सड़क धंस गयी है। सूचना मिलने पर मौके पर टीम के साथ गए थे। फिलहाल आवागमन बंद करवा दिया है। इसका जल्द सुधार कराया जाएगा। – उदय नारायण, अधिशासी  अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: गरीबों पर आफत बनकर टूट रहा बारिश का कहर, श्रमिक परिवारों के कच्चे मकान ढहे

संबंधित समाचार