बरेली: बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बरेली के दानिश बने विजेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राजीव यंग बॉडी बिल्डिंग क्लब रामपुर की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश श्री प्रतियोगिता का रामपुर में आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 135 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें बरेली के दानिश रजा उत्तर प्रदेश श्री घोषित हुए। सोमवार को विद्युत निरीक्षण भवन में बरेली बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से दानिश सहित …

बरेली, अमृत विचार। राजीव यंग बॉडी बिल्डिंग क्लब रामपुर की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश श्री प्रतियोगिता का रामपुर में आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 135 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें बरेली के दानिश रजा उत्तर प्रदेश श्री घोषित हुए। सोमवार को विद्युत निरीक्षण भवन में बरेली बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से दानिश सहित सभी विजयी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें – बारिश के चलते बरेली कॉलेज समेत यूपी के शिक्षण संस्थानों में बढ़ी छुट्टी

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि बरेली से लगभग 10 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें अब्दुल परवेज ने मैन फिजिक्स में तृतीय, रितिक ने 55 से 60 किलोग्राम वजन में प्रथम, फरियाल ने 60 से 65 किलोग्राम वजन में तृतीय, ठाकुर अनूप ने मैन फिजिक्स में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि दानिश रजा ने 70 से 75 किलोग्राम में प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान वसीम अहमद ,अब्दुल अलीम, नसीम गुड्डू, मोहम्मद कमर सानू, मोहम्मद राशिद कुरैशी, अमित परिहार ,अजय शर्मा ,अरशद ,ओमपाल सिंह गंगवार, मोबीन खान, वसीम आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – बरेली: 24 मार्च से 11 अप्रैल तक होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं

संबंधित समाचार