बरेली: आईवीआरआई में पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी के तहत हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार।भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशालय (प्रसार शिक्षा) व पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से सोमवार को अनुसूचित जाति उप योजना के तहत मांस व पशु उप-उत्पाद का प्रसंस्करण एवं मूल्यवर्धन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में अनुसूचित जाति के 15 प्रतिभागी मौजूद …

बरेली, अमृत विचार।भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशालय (प्रसार शिक्षा) व पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से सोमवार को अनुसूचित जाति उप योजना के तहत मांस व पशु उप-उत्पाद का प्रसंस्करण एवं मूल्यवर्धन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में अनुसूचित जाति के 15 प्रतिभागी मौजूद रहे, जो मुंबई, दिल्ली, गाजीपुर, सहारनपुर, पीलीभीत आदि क्षेत्रों से हैं ।

मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक (प्रसार शिक्षा), डा. महेश चंद्र ने मांस और पशु उप-उत्पाद का प्रसंस्करण एवं मूल्यवर्धन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने उत्पादों के लिए मार्केटिंग व पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देना होगा।

वहीं, पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष व पाठ्यक्रम निदेशक डा. एके विश्वास ने स्वच्छ मांस उत्पादन एवं मांस उत्पादों के समुचित उपयोग के महत्त्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डा. सुमन तालुकदार, सह समन्वयक डा. सागर चन्द, वैज्ञानिक डा. गीता चौहान, डा. रविकांत अग्रवाल, डा. प्रिंस देवदासन, डा. देवेंद्र उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – बरेली: 24 मार्च से 11 अप्रैल तक होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं

संबंधित समाचार