बहराइच: बारिश में मकान गिरा, दंपति समेत छह दबे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के बुबकापुर गांव में सोमवार रात को बारिश के दौरान मिट्टी का मकान गिर गया। जिससे मलबे में दंपति और छोटे बच्चे दब गए। चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े। सभी ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम …

अमृत विचार, बहराइच। जिले के बुबकापुर गांव में सोमवार रात को बारिश के दौरान मिट्टी का मकान गिर गया। जिससे मलबे में दंपति और छोटे बच्चे दब गए। चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े। सभी ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुबकापुर के मजरा जोलाहनपुरवा निवासी इंसान अली (55) पुत्र इमामदीन सोमवार रात को परिवार के साथ सो रहे थे। रात नौ बजे के आसपास अचानक बारिश के बीच इंसान अली का मिट्टी का मकान गिर गया।

जिससे मकान के मलबे में इंसान अली के साथ पत्नी करीना, बेटी जस्मीन (5), यास्मीन (3), पुत्र सुबराती (10) और इमामू (7) दब गए। परिवार की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। सभी ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद निजी वाहन से सभी को सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इनमें जस्मीन और यास्मीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें… बहराइच: वर्ष 2008 में पयागपुर में रुके थे मुलायम सिंह यादव, झोपड़ी में खाया था खाना

संबंधित समाचार