मेरठ: सीबीआई ने कैंट बोर्ड सुपरवाइजर को रिश्वत लेते दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच गाजियाबाद की टीम ने कैंट बोर्ड के सैनिटरी सुपरवाइजर संजय को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि कैंट बोर्ड में 80 सफाईकर्मियों की नियुक्ति चल रही है। आरोपी कर्मचारी नियुुक्ति के लिए ही रिश्वत मांग रहा था। सीबीआई की एंटी करप्शन की …

मेरठ, अमृत विचार। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच गाजियाबाद की टीम ने कैंट बोर्ड के सैनिटरी सुपरवाइजर संजय को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि कैंट बोर्ड में 80 सफाईकर्मियों की नियुक्ति चल रही है। आरोपी कर्मचारी नियुुक्ति के लिए ही रिश्वत मांग रहा था।

सीबीआई की एंटी करप्शन की टीम सोमवार को ही छावनी परिषद् कार्यालय पहुँच गयी थी। टीम ने कार्यालय में जायजा लिया और चुपचाप जाल बिछाकर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई। जिस व्यक्ति से सैनिटरी सुपरवाइजर नौकरी दिलाने के लिए रिश्वत मांग रहा था उसे पैसे देकर संजय की सीट पर भेजा गया।

शुरुआत में 1.20 लाख पहली किस्त देने की बात हुई और बाद में 1.10 लाख में सौदा तय हो गया। पैसा देते ही टीम ने संजय कुमार को दबोच लिया। सीबीआई की रेड की सूचना मिलते ही पूरे कार्यालय में अफरातफरी मच गई।

ये भी पढ़ें-रायबरेली में हर तरफ दिख रहे हैं बरसात से हुई बर्बादी के निशां

संबंधित समाचार