अयोध्या: बारिश और बाढ़ के कारण संयुक्त मोर्चा की महापंचायत स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जिले में रुक-रुक कर हो रही अतिवृष्टि और बाढ़ के हालात को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की आगामी 14 अक्टूबर को होने वाली किसान-मजदूर अधिकार महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। अब दीपावली के बाद महापंचायत की जाएगी। मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक मायाराम वर्मा ने बताया कि …

अयोध्या, अमृत विचार। जिले में रुक-रुक कर हो रही अतिवृष्टि और बाढ़ के हालात को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की आगामी 14 अक्टूबर को होने वाली किसान-मजदूर अधिकार महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। अब दीपावली के बाद महापंचायत की जाएगी।

मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक मायाराम वर्मा ने बताया कि डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के दाम घटाये जाने, एमएसपी पर कानून बनाने, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने समेत स्थानीय किसानों की समस्याओं, छुट्टा पशुओं से खेती को बचाने, गन्ने का क्रय मूल्य बढ़ाने, खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत आदि की मांग को लेकर 14 अक्टूबर को सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में महापंचायत होनी थी। इसके लिए गांव-गांव किसानों से संपर्क किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें-अयोध्या: रामानुजाचार्य की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में आएंगे सीएम योगी

संबंधित समाचार