अमिताभ के बाद बेटे अभिषेक भी निकले कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। महानायक अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे बच्चन परिवार और उनके स्टाफ का टेस्ट हुआ, जिसमें 44 साल के अभिषेक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिषेक को भी नानावती अस्पताल में एडमिट किया गया है। वहीं बच्चन …
नई दिल्ली। महानायक अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे बच्चन परिवार और उनके स्टाफ का टेस्ट हुआ, जिसमें 44 साल के अभिषेक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिषेक को भी नानावती अस्पताल में एडमिट किया गया है। वहीं बच्चन परिवार के बाकी सदस्य भी अस्पताल में मौजूद हैं।
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने खुद कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीटर के जरिए दी थी। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, “मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अस्पताल में शिफ्ट कर रहे हैं। अस्पताल अथॉरिटीज को सूचित कर रहा है। परिवार और बाकी स्टाफ टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार है। पिछले 10 दिनों में जो भी मेरे काफी करीब रहे हैं उन सभी से निवेदन है कि अपना टेस्ट करवा लें।”
अभिनेता अनुपम खेर ने अमिताभ बच्चन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया, “आदरणीय श्री बच्चन जी! आपने अपने जीवन में हर कठिनाई हर मुश्किल को अपने मनोबल से परास्त किया है। मुझे और पूरे राष्ट्र को पूरा भरोसा है कि आप कोरोना की लड़ाई से भी विजयी होकर सकुशल और स्वास्थ्य रूप से वापस ठीक ठाक अपने घर पहुंचेंगे। हम सबकी प्रार्थनाएँ आपके साथ है।”
